उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक अनोखी घटना सामने आई है। हर रेप पीड़िता चाहती है कि उसके दोषी को सजा मिले, लेकिन यहां मामला बिल्कुल अलग है। रेप पीड़िता बलात्कारी के साथ शादी करने की जिद पकड़ी हुई है।
घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की है, जहां एक छात्रा ने युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। छात्रा का यह भी कहना है कि अब वह उसी से शादी करना चाहती है। अगर उस लड़के के साथ उसकी शादी नहीं हुई तो वह जान दे देगी।
ये भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर किया रेप, गर्भवती हुई तो किया घिनौना काम, अब भुगता अंजाम
लड़की का आरोप है कि युवक ने उसके साथ झूठा प्रेम किया। उसके साथ शादी का वादा कर उसका रेप किया। अब वह गर्भवती हो गई है और युवक शादी से इंकार कर रहा है।
लड़की ने बताया कि प्रेमी पर जब उसने शादी का दबाव बनाया तो उसने उसे गर्भ गिराने के लिए कहा और इसकी दवाएं भी लाकर दीं। छात्रा का यह भी आरोप है कि अब लड़का उससे शादी नहीं करना चाहता और लड़के के घर वाले भी उसके लिए दूसरा रिश्ता ढूंढ रहे हैं।