उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक अनोखी घटना सामने आई है। हर रेप पीड़िता चाहती है कि उसके दोषी को सजा मिले, लेकिन यहां मामला बिल्कुल अलग है। रेप पीड़िता बलात्कारी के साथ शादी करने की जिद पकड़ी हुई है।
घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की है, जहां एक छात्रा ने युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। छात्रा का यह भी कहना है कि अब वह उसी से शादी करना चाहती है। अगर उस लड़के के साथ उसकी शादी नहीं हुई तो वह जान दे देगी।
ये भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर किया रेप, गर्भवती हुई तो किया घिनौना काम, अब भुगता अंजाम
लड़की का आरोप है कि युवक ने उसके साथ झूठा प्रेम किया। उसके साथ शादी का वादा कर उसका रेप किया। अब वह गर्भवती हो गई है और युवक शादी से इंकार कर रहा है।
लड़की ने बताया कि प्रेमी पर जब उसने शादी का दबाव बनाया तो उसने उसे गर्भ गिराने के लिए कहा और इसकी दवाएं भी लाकर दीं। छात्रा का यह भी आरोप है कि अब लड़का उससे शादी नहीं करना चाहता और लड़के के घर वाले भी उसके लिए दूसरा रिश्ता ढूंढ रहे हैं।
लड़की ने आर्य समाज में शादी करने किया दावा
लड़की ने कहा कि वह उसी लड़के से शादी करना चाहती है। उसने पुलिस वालों से कहा कि उसी लड़के के साथ किसी भी तरह उसकी शादी कराएं। उसने बताया कि उसके गर्भवती होने की बात उसके घर में पता चली तो घरवालों ने भी सारे संबध तोड़ लिए हैं।
उसने कहा कि अब परिजनों और लड़के के छोड़े जाने के बाद उसके पास कुछ नहीं बचा है। अगर उसी लड़के से उसकी शादी नहीं हुई तो वह जिंदा नहीं रहेगी। एसपी ग्रामीण विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि उन्होंने थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक को पूरे मामले की जांच करने को कहा है।
ये भी पढ़ें- फेसबुक के जरिए पहले प्यार, फिर बनाए संबंध, युवती ने उठाया जानलेवा कदम
लड़की के मुताबिक उनके बीच काफी समय से रिलेशनशिप है और उनके संबंधों के बारे में लड़के के परिजनों को भी पूरी जानकारी थी। लड़की ने यह भी बताया है कि लड़के के परिवार वालों ने भी उसे यह भरोसा दिलाया था कि अपने बेटे की शादी उसके साथ ही करेंगे। लड़की ने लड़के के साथ आर्य समाज में शादी करने का भी दावा किया है।