फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पुलिसकर्मियों को आ रहे फोन, सस्ते में सोना खरीदोगे

Wed, 16 Aug 2017 05:03 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
‘बाबूजी... अलवर से बोल रहा हूं, मंदिर के पास खोदाई में दबा हुआ सोना मिला है... आधी कीमत में दे दूंगा।’ अब पुलिसकर्मियों के पास भी सोना खरीदने का झांसा देने वाले ठग फोन कर रहे हैं। सोना लेने के लिए अलवर आने का झांसा देकर यह गिरोह पीतल बेचता है। शहर के सराफ सहित कई व्यवसायियों को ठगों के फोन पहुंच रहे हैं। हाल में रुद्रपुर के एक व्यवसायी को ठगों ने आठ लाख रुपये लेकर पीतल बेच दिया। यह मामला भी एसपी क्राइम रमेश भारतीय के पास पहुंचा है।
विज्ञापन


हाल में थाने और चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों को फोन पहुंच रहे हैं, जिसमें फोन करने वाला बताता है कि किसी ढाबे के ड्राइवर से उसको नंबर मिला है। किसी मंदिर या इमारत में खोदाई के दौरान गड़ा हुआ सोना मिला है। फंसने के डर से वह सस्ते में सोना बेच रहा है। अगर यह सुनने के बाद व्यक्ति झांसे में आकर कहता कि सोना वह खरीद लेगा तो उसको अलवर आने के लिए कहा जाता है।

अगर अलवर आने से इंकार करे तो जिले में ही अपने आदमी से मुलाकात के लिए कहा जाता है। एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने बताया कि यह गिरोह भरतपुर राजस्थान से ताल्लुक रखता है। लोगों को सोने का झांसा देकर पीतल बेचकर ठगता है। ऐसे फोन कॉल आने पर पुलिस से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने बताया कि गिरोह के टारगेट पर व्यवसायी और सराफ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें