फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता बताकर लेखपाल की नौकरी के लिए ऐंठे 6 लाख

Wed, 13 Apr 2016 04:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़

सार

  • रुपए लेने के बाद ले गया लखनऊ, खुद को प्रवक्ता बताया
  • लखनऊ पहुंचने पर खुली पोल, पुलिस में मामला दर्ज
विज्ञापन
लेखपाल की नौकरी के लिए ऐंठे 6 लाख - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अलीगढ़ में एक सपा नेता पर एक बेरोजगार युवक से लेखपाल पद पर भरती कराने के नाम पर 6 लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगा है। अब सपा नेता रुपए वापस मांगने पर युवक को धमका रहा है। धमकाने के साथ ही वह झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने और जान से मरवाने तक की धमकियां दे रहा है। इस संबंध में पीड़ित ने मंगलवार को एसएसपी दफ्तर में एसपीआरए को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन


महानगर के मानिक चौक कालिया गली निवासी पीड़ित हिमांशु गुप्ता का कहना है कि उसने लेखपाल पद पर भरती के लिए ऑनलाइन फार्म भरा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात आतिशबाजान निवासी एक व्यक्ति से हुई और उसने खुद को सपा का नेता बताते हुए सरसैयद नगर के एक सपा नेता का जिक्र किया। बताया कि उनकी शासन में पकड़ है और वह नौकरी लगवा सकते हैं। 

सरसैयद नगर के नेता से मुलाकात कराने के नाम पर आतिशबाजान निवासी व्यक्ति ने 25 हजार रुपये लिए। सरसैयद नगर निवासी सपा नेता ने खुद को पार्टी का प्रवक्ता बताया और 9 लाख रुपए में नौकरी लगवाना तय करते हुए 12 अगस्त को 6 लाख रुपए एडवांस में अपने घर बुलाकर पत्नी के सामने लिए। इसके बाद एक सितंबर को वह युवक को अपने साथ अपनी गाड़ी से लखनऊ ले गया। गाड़ी में युवक ने 5 हजार का डीजल और 10 हजार रुपये होटल में खर्च किए। 
विज्ञापन


वहां पहुंचने पर पता चला कि सपा प्रवक्ता तो राजेंद्र चौधरी हैं, जो खुद लखनऊ में ही बैठते हैं। सरसैयद नगर निवासी व्यक्ति ने झूठ बोला है। इस पर यहां वापस आने के बाद रुपए वापस मांगे तो युवक को धमकियां मिलने लगीं। अब तक कई बार रुपए मांगने पर भी नहीं मिले। युवक की मानें तो उसने अपनी एक दुकान बेचकर यह रकम सपा नेता को दी थी। 

एसपीआरए ने शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं महानगर महामंत्री दिनेश यादव ने इस मामले में आला अधिकारियों को शिकायत करने के साथ लखनऊ में भी उक्त नेता की शिकायत कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें