बीएसएफ कांस्टेबल को पशु से भरे वाहन को रोकना भारी पड़ गया। पशु तस्करों ने बीएसएफ कांस्टेबल के साथ दिल दहला देने वाला कांड कर दिया। पढ़िए कहां हुई ये घटना?...
घटना पश्चिम बंगाल के कोलकाता की है। राज्य के उत्तर 24-परगना जिले के आंगराइल इलाके में बीएसएफ कांस्टेबल ने पशु से लदे वाहन को रोकने की कोशिश की। इस पर वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। घायल को आनन फानन में अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें:- पशु तस्करों का पुलिस पर हमला, थानेदार की जीप तोड़ी
कांस्टेबल तुषार कांति दास आंगराइल सीमा चौकी पर तैनात थे। इस दौरान बनगांव इलाके से आने वाले पशुओं से लदे एक वाहन ने बीएसएफ कांस्टेबल ने रोकने का इशारा किया। पशु तस्करों ने वाहन को रोकने की बजाय बीएसएफ कांस्टेबल को टक्कर मार दी। आनन फानन में बीएसएफ कांस्टेबल तुषार को बनगांव अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पकड़े गए वाहन से पांच पशु बरामद किए हैं। वाहन चालक और उसमें सवार एक अन्य शख्स फरार हो गया। लेकिव दूसरे शख्स को मौके पर पकड़ लिया गया। गाइघाटा थाने में इस मामले में केस दर्ज किया गया है।