फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को ले गया पार्क में और दबा दिया गला अब कारण पता चला

Fri, 18 Aug 2017 09:45 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
गला दबाकर हत्या - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
एक 17 साल की छात्रा की उसके प्रेमी ने पार्क में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। अब उसकी हत्या की असली वजह सामने आ गई है।
विज्ञापन


वारदात, दिल्ली के रोहिणी पार्क के पास बुधवार देर शाम हुई। हत्या का आरोप छात्रा के स्कूल में पढ़ने वाले एक सीनियर छात्र पर लगा है। पुलिस के मुताबिक 19 साल के सार्थक कपूर ने छात्रा की हत्या इसलिए कर दी की छात्रा का किसी और लड़के के साथ बात करना उसे पसंद नहीं था।

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर प्रेमिका की फोटो डाल लिखा-वो मुझे मारना चाहती है, नहर में मिली लाश

डीसीपी रोहिणी ऋषि पाल ने कहा कि, लड़की के परिवार जब लड़की को ढूंढने निकले, तो पड़ोस में रहने वाले आरोपी सार्थक कपूर ने खोज में शामिल होने का नाटक किया। हालांकि, पुलिस ने उसके व्यवहार को संदिग्ध पाया और उससे पूछताछ की। जब पुलिस ने बुधवार शाम के बारे में कपूर से पूछताछ की तो वो हैरत में पड़ गया। उसने बार-बार बयान बदलने के बाद पुलिस के सामने अपने अपराध के को कबूल किया और पुलिस को पार्क के पास एक स्थान पर ले गया जहां पीड़ित का शरीर पड़ा था। बाद में सार्थक कपूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधों को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा था प्रेमी

कपूर और लड़की ने रोहिणी में एक ही निजी स्कूल में पढाई की थी, लेकिन कपूर 12वीं के बाद उस स्कूल से बाहर हो गया था। लड़की एक साल थी उससे जूनियर थी। 

स्कूल छोड़ने के बाद कपूर दिल्ली में निजी संस्थान से बीसीए की पढ़ाई कर रहा है। स्कूल छोड़ने के बाद भी दोनों एक दूसरे से बात करते रहे। लेकिन सार्थक अपने संबंधों को लेकर असुरक्षित महसूस करने लगा था और वो हमेशा उससे पूछा करता था कि तुम किसी दूसरे लड़के से बात तो नहीं करते।

डीसीपी ने बताया कि,  बुधवार की शाम को, छात्रा रोहिणी सेक्टर 17 में एक कोचिंग सेंटर जा रही थीं, जो उसके घर से ज्यादा दूर नहीं था। इस दौरान कपूर ने उसका पीछा किया फिर दोनों एक पार्क में गए, जहां दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके दौरान कपूर ने गर्दन से उसे पकड़ा और मौके पर उसे मार दिया। लड़की को बेजान होता देख कपूर घबरा गया और उसके लड़की के शरीर को मौके पर छोड़ कर घर भाग गया।

इस बीच, लड़की के पिता, जो एक बैंक में काम करते हैं, ने जब वह 8.30 बजे तक घर वापस नहीं लौटी तो अपनी बेटी को खोजने के लिए कपूर से संपर्क किया । कपूर ने तुरंत अपने स्कूल के दोस्तों को बुलाया और साथ में खोज शुरू की। हालांकि, संदेह की सुई जल्द ही उसके पास आई और पुलिस ने उनसे पूछताछ की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें