फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में युवक को खौलते तेल की कढ़ाई में डाला

Thu, 04 Aug 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोतवाली देहात (बिजनौर)
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बिजनौर के कोतवाली देहात के गांव करौंदा पच्दू में दो पक्षों में मारपीट की घटना में एक युवक को दुकान पर खौलते तेल की कढ़ाई में डाल दिया गया।
विज्ञापन


इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को पीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने झुलसे युवक की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे रैफर कर दिया।

थाना कोतवाली देहात के गांव करौंदा पच्दू में नसीम अहमद व शानू में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि नसीम को अकेला देख शानू पक्ष से सरफराज उर्फ गुड्डू व दानिस आ गए। आरोप है कि नसीम अहमद को शफीक अहमद की तेल की खौलती कढ़ाई में डाल दिया।
विज्ञापन

बुरी तरह से झुलसा युवक अस्पताल में भर्ती

bijnor - फोटो : प्रतीकात्‍मक तस्वीर
उसके कढ़ाई में डालने की खबर मिलकर नसीम पक्ष के वकील व उसकी बहन रिहाना आ गए। शानू पक्ष ने उन दोनों को भी घायल कर दिया।

उनके परिजनों ने तीनों को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने नसीम अहमद की हालत चिंताजनक देखते हुए रेफर कर दिया।

पुलिस ने घायल नसीम के पिता की तहरीर पर शानू, दानिस व सरफराज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें