फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीनन-रुबेन हत्याकांड में सभी अभियुक्त दोषी करार, हुई उम्र कैद

Thu, 05 May 2016 12:44 PM IST
बीबीसी, दिल्ली
विज्ञापन
कीनन और रुबेन की फाइल फोटो - फोटो : bbc
विज्ञापन
मुंबई की एक आदालत ने कीनन-रुबेन हत्याकांड में सभी चारों अभियुक्तों को हत्या का दोषी करार दिया है। कोर्ट ने जीतेंद्र राणा, सतीश, सुनील और दीपक नाम के अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन


20 अक्टूबर 2011 को मुंबई के अंधेरी उपनगर के अंबोली इलाके में कीनन सांटोस और रुबेन फर्नांडिज की धारदार हथियारों से हमलाकर हत्या कर दी गई थी।

छेड़छाड़ करते लड़कों से महिला मित्रों को बचाने के दौरान ये घटना घटी थी।

पुलिस ने इस सिलसिले में चार लोगों को हत्या के आरोप में और 17 लोगों को दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में 30 प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट के हवाले कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें