फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरहोस्टेस की दर्दनाक मौत, फ्लैट में दोस्तों संग मनाई थी बर्थडे पार्टी

Fri, 18 Aug 2017 09:46 AM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
विज्ञापन
ndigo Airlines Air Hostess
विज्ञापन
22 साल की एयर होस्टेस, जो रात को फ्लैट में दोस्तों के संग बर्थडे पार्टी सेलीब्रेट कर रही थी, सुबह उसका शव सड़क पर खून से लथपथ मिला। आशंका है कि युवती बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से गिर गई थी। घटना, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की है। शिलांग की रहने वाली क्लारा खोंगशित इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस थीं और कोलकाता के एक अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर बने फ्लैट में रहती थीं। 
विज्ञापन


पुलिस ने क्लारा का शव बुधवार सुबह उनके अपार्टमेंट के सामने से बरामद किया। पुलिस ने बताया कि घटना की रात क्लारा के प्लैट में उनके एक दोस्त की बर्थडे पार्टी थी। मंगलवार रात क्लारा के फ्लैट में उनके अलावा दो अन्य दोस्त भी मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है कि यह कोई हादसा है या आत्महत्या। मंगलवार रात बर्थडे पार्टी में मौजूद क्लारा के दो दोस्तों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भेजा

कोलकाता पुलिस ने मौके पर सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भेज दिया है। वहीं, एयरलाइंस के अधिकारी भी बुधवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। एयरलाइंस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से इस घटना का पता चला।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंपनी अभी इस मामले में कुछ भी कहने में असमर्थ है। पुलिस का कहना है कि वह मृतका की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस के मुताबिक दो महिलाएं और एक पुरुष उसके फ्लैट पर गए थे। दो महिलाओं को हिरासत में लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें