फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबरू से खेलने पर महज दस जूते की सजा, 50 हजार का हर्जाना

Fri, 01 Apr 2016 04:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी कोे दस जूते मारने की सजा - फोटो : demo
विज्ञापन
यूपी के सहारनपुर के नानौता में चार दिन पूर्व नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ मामले में हुई पंचायत में आरोपियों को 10 जूतों एवं 50 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई गई। छेड़छाड़ के आरोपियों को पंचायत में जूते मारने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। जबकि पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

 
नानौता क्षेत्र के ग्राम ठसका में चार दिन पूर्व दो किशोरियां को गांव के ही दो युवकों ने गन्ने के खेत में खींचकर छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत पीड़ित किशोरियों की मां ने थाने पर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

बाद में दोनों पक्षों में समझौते के लिए पंचायत के दौर शुरू हुआ। बताया जाता है कि इस मामले को लेकर नानौता निवासी एक नेता दोनों पक्षों को अपने प्रतिष्ठान पर ले गए। जहां दोनों पक्षों में आपस में जमकर कहासुनी हुई। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि दोनों पक्षों ने पंचायत में निर्णय लेते हुए छेड़छाड़ के दोनों आरोपियों को सजा के तौर पर दस-दस जूते मारे और मौके पर ही 50 हजार रुपए का अर्थदंड भी वसूल किया। पंचायती फरमान नगर और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन


वहीं थाना पुलिस ने इस बारे में अनभिज्ञता जताई। थानाध्यक्ष अवनीश यादव ने कहा कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें