फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर पर ‘थर्ड डिग्री’ का वीडियो वायरल, दरोगा ने थाने में की बेरहमी से पिटाई

Sun, 19 Nov 2017 12:52 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
आरोपी को पीटते हुए दरोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी पुलिस की क्रूरता का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख कर किसी की भी रूह कांप जाएंगी। जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की है। पनियरा थाना इलाके के ग्राम सभा उसका में एक महिला के घर हुई चोरी के आरोप में गिरफ्तार किशोर को पनियरा पुलिस गाली देते हुए बेरहमी से डंडे से पीट रही है। उसके पैरों पर लकड़ी का बेलन लाया जा रहा है। 

पढ़ें:- मनचलों ने की महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

किशोर बार-बार पुलिस कर्मियों से छोड़ने की मिन्नते कर रहा है, मगर बेरहम दरोगा अपने सहयोगी के साथ मिलकर जल्लाद की तरह उसे पीटता ही जा रहा है। वीडियो में जिस दारोगा के क्रूरता की तस्वीर दिख रही है उसका नाम केएन शाही है। 
विज्ञापन


एसपी आरपी सिंह ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी एसआई को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया गया कि पनियरां थाना क्षेत्र के उस्का गांव की रहने वाली सरीता देवी के घर 15 सितंबर 2017 को चोरी हुई। 
विज्ञापन

पिटाई करता दरोगा - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में दो किशोरों के खिलाफ सरीता देवी ने 16  सितंबर को नामजद तहरीर दी। यह दोनों उसी गांव के रहने वाले हैं। दोनों की उम्र करीब 17 वर्ष है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस सारे कायदे-कानून ताख पर रखकर दोनों किशोरो को थाने उठा लाई। 

पढ़ें:- ग्रामीणों से 6 चोरों को जमकर पीटा, एक चोर ने उठाया ऐसा कदम, देखकर लोग रह गए दंग

16 सितंबर को दानों किशोरों को थाने लाकर बेरहमी से पीटा गया। एक किशोर का पिटाई किसी ने चुपके से वीडियो बना लिया। बीते शुक्रवार को वीडियो वायरल होते ही हडकंप मच गया। मामले के चर्चा में आने पर पुलिस के भी हाथ पांच फूलने लगे। शनिवार को आनन फानन में एसआई को निलंबित कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें