घर में एक युवक अपने दोस्त की बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में था। अचानक भाई पहुंच गया और फिर...
घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। बांसगांव इलाके में बुधवार को बहन से नजदीकी से गुस्साए युवक ने लाइसेंसी बंदूक से दोस्त को गोली मार दी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना उनवला गांव की है। आसपास रहने वाले भीम और अमित गांववालों की नजर में अच्छे दोस्त माने जाते थे। अमित की बहन से भीम के नजदीकी संबंध हो गए थे। बुधवार को दोनों को साथ देखकर अमित भड़क गया और लाइसेंसी बंदूक से फायर कर भीम को लहूलुहान कर दिया।
बताते हैं कि पढ़ाई के अलावा मजदूरी करने वाला अमित बुधवार दोपहर काम से लौटकर अपनी लाइसेंसी बंदूक के साथ भीम के घर पहुंचा और फायर कर दिया। बचने की कोशिश में भीम भागा, लेकिन अमित ने उसे निशाने पर लेकर गोली चला दी।
फायरिंग
पेट के निचले हिस्से और नाजुक अंगों पर छर्रे धंसने से वह लहूलुहान होकर गिर गया, उसे पहले अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी मौत हुई।
चर्चा है कि परिवार की युवती से दोस्त की नजदीकी की जानकारी पर अमित ने आपा खोया था, हालांकि भीम की बहन की ओर से दी गई तहरीर में पुरानी रंजिश में भाई को गोली मारने कर हत्या करने का केस दर्ज कर आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दिए गए बयान में अमित ने कहा कि भीम उसकी बहन से छेड़खानी करता था और कई बार मना करने पर भी नहीं माना था, जिस वजह से गोली मारी।