ममेरी बहन ने शादी से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि देखने वाले सभी हैरान रह गए। घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की है। पडरौना के रामकोला इलाके के मुसहरी गांव में शादी से इन्कार पर एक युवक ने रिश्तेदारी में आई ममेरी बहन को चाकू मार दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे किशोरी की मां और भाई पर भी हमला कर खुद भी जहर खा लिया।
इसके बाद फंदे से लटक कर जान देने की कोशिश की। लोगों ने दोनों को रामकोला सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने लड़की की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक का सीएचसी में ही इलाज हो रहा है।
पढ़ें:- कलयुगी बेटे ने मां को किया लहूलुहान, चाकू और दराटी से किया हमला
देवरिया के रामपुर कारखाना इलाके बड़हरी के रहने वाले वीरेंद्र निषाद की 16 साल की बेटी प्रियंका एक सप्ताह पूर्व मां के साथ मौसी के घर रामकोला इलाके के मुसहरी गांव आई थी। यहां गौरी बाजार इलाके के करमाजितपुर के रहने वाले उसका फुफेरा भाई राजकुमार (19 वर्ष) मुसहरी पहुंचा।
जलपान के बाद वह प्रियंका से शादी की जिद करने लगा। प्रियंका ने इस हरकत के लिए उसे डांट दिया। जिस पर राजकुमार ने चाकू निकालकर प्रियंका के गले पर वार कर दिया। चीख सुनकर मां तारामती और भाई संतोष पहुंचे तो राजकुमार ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया।