घर का हल्का सा दरवाजा खुला था। जब बेटियों ने अंदर झांककर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। अतरौली थाना पालीमुकीमपुर के गांव हरनोट भोजपुर में मंगलवार को तड़के पहर करीब 80 साल की बुजुर्ग महिला की किसी ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
बुजुर्ग की बेटी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर पुलिस परिवार के ही कुछ लोगों पर हत्या का संदेह करते हुए जांच में जुट गई है। बताया गया कि बुजुर्ग के नाम पर नौ बीघा जमीन थी।
पढ़ें:- बहन और मां की हत्या के बाद बाथरूम में मिले ऐसे सुराग जो बेटे की ओर कर रहे इशारा
जिसे वह अपने साथ रहने वाली दो बेसहारा बेटियों को देना चाहती थीं। आशंका है कि यह किसी परिजन को पसंद नही आ रहा था। हरनोट भोजपुर निवासी कस्तूरी देवी पत्नी स्व. रामबाबू सिंह के दो बेटे और पांच बेटियां हैं।
बड़े बेटे राजेंद्र सिंह के चार बेटे हैं। राजेंद्र करीब दस साल से लापता हैं। दूसरे बेटे रवेंद्र सिंह के दो बेटे हैं। कस्तूरी की बेटी ममता को उसके पति ने छोड़ दिया है, और दूसरी बेटी सर्वेश विधवा है।