पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ससुराल वालों ने लालच के जुनून में आकर हैवानियत की सारी हदें पार की हैं। महिला को उसके ससुराल वालों ने जिंदा फूंक दिया क्योंकि उसने उनके गंदे खेल का हिस्सा बनने से साफ मना कर दिया था।
आपको बता दें कि ससुराल वाले लोग महिला को सेक्स रैकेट में शामिल करना चाहते थे लेकिन महिला ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद आगबबूला हुए ससुराल वालों ने महिला को बड़ी बेरहमी के साथ जलाकर मार डाला।
जानकारी के मुताबकि, यह रैकेट मृतक महिला की सास और पति मिलकर चलाता था। दोनों की आपस में सांठगांठ इस कदर थी कि वो ज्यादा पैसा कमाने के लालच में अपनी बहू के जिस्म को ही बेचने का प्लान बना बैठे।
बता दें कि महिला की शादी छह माह पहले ही हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही उसकी सास पैसा कमाने के लिए उसे अपने सेक्स रैकेट का हिस्सा बनने पर जोर देने लगी थी।
वो महिला पर लगातार गैर मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगी थी। लेकिन महिला इसके लिए कभी तैयार नहीं हुई। जिस वजह से बीते सोमवार को हालात इस कदर बिगड़े की मृतका की सास ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी को जिंदा जलाकर मार डाला।
घटना के बाद से मृतका के ससुराल वाले मौके से फरार चल रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि हम इस मामले की पड़ताल कर रहे हैं और जल्द ही हम आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लेंगे।