फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर छूटे युवक ने काटा पत्नी का गला, छह साल के बेटे ने बयां की दर्दनाक कहानी

Wed, 31 Jan 2018 08:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दंपति में विवाद हुआ था। पुलिस समझाकर वापस चली गई। कुछ देर बाद ही उसने अपनी पत्नी का गला काट दिया। मौके पर मौजूद छह साल का बेटा चीख पड़ा। जानिए
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। 15 दिन पहले जमानत पर छूटे युवक ने बुधवार दोपहर पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस सुबह ही पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद दोनों को समझाकर लौटी थी। 

पुलिस ने बताया कि नागेंद्र वारदात के बाद फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। नागेंद्र बड़े भाई को पेट्रोल से जलाकर मारने की कोशिश के जुर्म में जेल गया था।
विज्ञापन


गोरखनाथ इलाके के बरगदवा स्थित घर में बुधवार सुबह बबिता (27) अपने कामों में व्यस्त थी। तभी पति नागेंद्र आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। इस पर पत्नी ने डायल 100 पर कॉल कर दी।
विज्ञापन

पुलिस दोनों को समझाकर लौट गई। बताया जाता है कि दोपहर 12 बजे के करीब नागेंद्र बिस्तर पर लेटी पत्नी के पास धारदार हथियार लेकर पहुंचा और उसकी गर्दन रेत दी। यह देखकर वहां मौजूद छह साल का बेटा चीख पड़ा। 

शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। हालांकि नागेंद्र फरार हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था। पति के व्यवहार से परेशान होकर बबिता खजनी के भरवलिया स्थित अपने मायके में रहती थी। जमानत पर रिहा होने के बाद ही पति उसे लेकर आया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें