एक युवती अपने नाबालिग प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। इससे खफा युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के साथ ऐसा कांड किया कि रूह कांप गई। जानिए पूरी खबर।
घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की है। दातागंज इलाके में एक युवती को प्रेमी और उसके पिता ने घर के दरवाजे पर जिंदा जलाने की कोशिश की। आरोप है कि युवती को आग के हवाले करने बाद प्रेमी अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया।
पढ़ें:- शादीशुदा महिला को पड़ोसी से इश्क की मिली ऐसी सजा
चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बमुश्किल युवती को बचाया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। उधर, चर्चा है कि युवती ने खुद ही आग लगाई है क्योंकि वह नाबालिग प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी।
बताया जा रहा है कि पीड़िता की शादी चार साल पहले हो गई थी, डेढ़ साल बाद उसे पति ने छोड़ दिया। उनके तलाक का मुकदमा अदालत में लंबित है, तब से वो मायके में आकर रहने लगी। इस दौरान युवती की दोस्ती दातागंज के रहने वाले एक फल वाले से हो गई।