अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सीबीआई एक क्रिएटिव टीम की भर्ती में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही थी। सुबूत जुटाने में असफल रही जांच एजेंसी ने हाल ही में एक विशेष कोर्ट के समक्ष अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। इस घटनाक्रम पर एजेंसी ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
चार साल जांच के बाद भी सीबीआई दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य के खिलाफ अभियोजन के लिए पर्याप्त सुबूत जुटाने में नाकाम रही। इसी के साथ एजेंसी ने जैन व अन्य लोगों के खिलाफ मामला बंद कर दिया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सीबीआई एक क्रिएटिव टीम की भर्ती में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही थी। सुबूत जुटाने में असफल रही जांच एजेंसी ने हाल ही में एक विशेष कोर्ट के समक्ष अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। इस घटनाक्रम पर एजेंसी ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
एजेंसी ने दिल्ली के उपराज्यपाल के कार्यालय से मिले संदर्भ पर 28 मई 2018 को मामला दर्ज किया था। उपराज्यपाल कार्यालय ने पीडब्ल्यूडी कार्यों के लिए एक क्रिएटिव टीम की भर्ती के लिए एक निजी कंपनी को निविदा जारी करने में अनियमितता के आरोपों की जांच करने को कहा था।
विज्ञापन
एक साल लंबी प्रारंभिक जांच के बाद एजेंसी ने मंत्री जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। जांच के आधार पर एजेंसी ने जैन और अन्य पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने जैन के आवास पर छापा भी मारा था। चार साल तक जांच के बाद सीबीआई को भ्रष्टाचार और मंत्री के खिलाफ अभियोजन चलाने के लिए पर्याप्त सुबूत नहीं मिले।