फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: बिहार की महिला के साथ कोलकाता में सामूहिक दुष्कर्म, दो दोस्तों सहित पति गिरफ्तार

Sat, 05 Mar 2022 06:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

कोलकाता में बिहार की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार और पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी बलात्कार की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला कोलकाता के कोसीपोर इलाके का है, जहां बिहार की एक महिला के साथ उसी के पति और उसके दो दोस्तों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। शनिवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत के अनुसार, बुधवार रात जब वह अपनी चाची के घर पर थी, तभी वहां उसका पति अपने दो दोस्तों के साथ शराब पी रहा था और उसके बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नशे की हालत में पहले पति के दोस्तों ने महिला के साथ जबरदस्ती की, फिर रेप की घटना को अंजाम दिया। 

 कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया है। उन्होंने बताया कि तीस साल की पीड़ित महिला कोलकाता में अपने इलाज के लिए आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है, बाकी अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें