फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे-मील: झारखंड में अब बच्चों को मिलेगी खाद्य सामग्री की एकमुश्त राशि, कोरोना की वजह से बंद थी योजना

Sat, 05 Mar 2022 05:26 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,झारखंड

सार

झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें मिड-डे-मील योजना का लाभ मिलेगा। अभी तक कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूल बंद थे और योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूलों के बंद रहने से मिड-डे-मील के भोजन से वंचित रहे विद्यार्थियों को निर्धारित अवधि की खाद्य सामग्री एकमुश्त दी जाएगी। प्राथमिक कक्षाओं के हर बच्चे को प्रतिदिन 4.97 रुपये और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के हर बच्चों को प्रतिदिन 7.95 रुपये की दर से फूड पैकेट दिए जाएंगे। ऐसे ही एक बार में प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को 1023.82 रुपये और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को 1534.70 रुपये के मिलेंगे। अनुमान के मुताबिक इस पर कुल 398.28 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया शुरू की
कुकिंग कास्ट के बदले एक अप्रैल 2021 से 31 जनवरी 2022 तक की अवधि के लिए फूड पैकेट दे जाएंगे। इस पैकेट में दाल, मसाला, नमक, तेल आदि मौजूद रहेंगे। फूड पैकेट उपलब्ध कराने के लिए झारखंड मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने 33,41,025 बच्चों को (206 दिनों के लिए) टेंडर की प्रक्रिया शुरू की है।

पहले भी किया था प्रयास
बता दें कि पहले भी एक अक्टूबर 2020 से 31 मार्च 2021 तक की अवधि के लिए फूड पैकेट उपलब्ध कराने का प्रयास कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। लेकिन एक एजेंसी के आगे आने की वजह से टेंडर रद्द करना पड़ा। इसके बाद बच्चों को फूड पैकेट ना देकर राशि दी गई। अब फिर से इसकी आगे की अवधि के लिए फूड पैकेट देने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें