फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर दो दर्दनाक हादसे, 8 की मौत

Sat, 13 Aug 2016 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर हादसे
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दो दर्दनाक हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। सुरीर थाना क्षेत्र में खराब खड़ी बॉल्वो बस में केंटर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक बस खराब हो जाने की वजह से यात्री बस से उतर गए थे। इस हादसे में चार पुरुष,एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई और आठ लोग गभीर रूप से घायल है।

मृतको की अभी शिनाख्त नही हो सकी है।
विज्ञापन

स्विफ्ट कार ने मारी जबरदस्त टक्कर

​वहीं दूसरा हादसा सुरीर थाना क्षेत्र के ही इलाके के ही माइल स्टोन 89 के नजदीक हुआ। इस हादसे में अज्ञात वाहन में पीछे से तेज रफ्तार आ रही स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी।

बुजुर्ग दंपति सत्यपाल (60) और लज्जावती (55) की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बेटा सत्येंद्र घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार लगभग 140 किलोमीटर के आस-पास थी।

कार दंपति का बेटा सत्येंद्र चला रहा था। नींद में झपकी आने की वजह से कार अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन में जा घुसी। दंपति के बेेटे और कार चालक सत्येंद्र घायल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें