पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सिंधिया नगर में एक महिला ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल कर महिला की डेड बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सिंधिया नगर में सपना शर्मा नाम की एक महिला के फांसी लगाई जाने की सूचना बहोड़ापुर थाना पुलिस को मिली थी। जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची तब तक महिला का शव परिजनों के द्वारा फांसी से नीचे पलंग पर उतार लिया गया था। महिला की 15 साल पहले वासुदेव शर्मा से शादी हुई थी जो पेशे से दूध डेयरी का व्यवसाय करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए लेकिन अभी तक किसी ने महिला सपना के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के कारणों की जानकारी नहीं दी है।
पुलिस को भी प्रारंभ की जांच पड़ताल में ऐसा कोई सुराग हाथ नहीं लगा है जिससे यह मालूम चल सके कि मृतिका ने यह कदम क्यों उठाया है। फिलहाल मृतिका की डेड बॉडी को पीएम हाउस भेज दिया गया है और मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही अब कुछ कहा जा सकेगा।