फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, महिला चाहती थी छुटकारा, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

Sun, 29 Jan 2023 04:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश

सार

एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि पड़ताल में एक सुराग मिला कि मृतक का वीरपुर इलाके में एक महिला के घर आना जाना था। पुलिस ने उस महिला को थाने बुलाकर पूछताछ की। पहले उसने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन बाद में पुलिस के सामने राज खोल दिया। 
विज्ञापन
एसएसपी अमित सांघी मीडिया को मामले की जानकारी देते हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली। मृतक ट्रक चालक था। प्रेमिका उससे छुटकारा पाना चाहती थी, लेकिन वह उसे छोड़ नहीं रहा था। पुलिस के मुताबिक, प्रेमिका ने भाई और उसके दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी का मफलर से गला घोंट दिया। इसके बाद बाइक पर उसके भाई ने दोस्त की मदद से चालक के शव को बोरी में रख कर हाइवे पर फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल दो महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन


कुलैथ रोड पर मिली थी अज्ञात लाश
ग्वालियर के एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि 27 जनवरी को थाना तिघरा स्थित कुलैथ रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। कुछ ही घंटों बाद मृतक की पहचान राजवीर बघेल उर्फ राजू के रूप में हुई, जो दतिया के ग्राम बिलासपुर का रहने वाला था। मृतक पेशे से ट्रक चालक था और डबरा के एक ट्रांसपोर्टर के यहां नौकरी करता था। उसका ट्रक गिरबाई के पास खड़ा मिला था। 

'भाई ने हमें आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया'
एसएसपी ने बताया कि पड़ताल में एक सुराग मिला कि मृतक का वीरपुर इलाके में एक महिला के घर आना जाना था। पुलिस ने उस महिला को थाने बुलाकर पूछताछ की। पहले उसने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन बाद में पुलिस के सामने राज खोल दिया। 
विज्ञापन


महिला ने बताया कि मृतक राजवीर से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना के दिन राजवीर मुझसे मिलने मेरे घर आया था। उस समय मेरी सहेली भी घर पर ही थी। उसके बाद मैं और राजवीर कमरे में अकेले रह गए। मेरी सहेली घर के बाहर खड़ी हो गई थी। उसी समय मेरा भाई अपने दोस्त के साथ आ गया और उसने मुझे और राजवीर को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। इस पर मेरे भाई का राजवीर के साथ झगड़ा हुआ। उसके बाद हम लोगों ने एकराय होकर राजवीर उर्फ राजू को पकड़कर उसके मफलर से गला दबाकर मार दिया।

'लाश को बोरी में बांधकर फेंक आए'
महिला ने आगे बताया कि हत्या के बाद लाश को कपड़े में बांधकर बोरी में डाल दिया। उसके बाद महिला के भाई के दोस्त की मोटर साइकिल पर लाश को रखकर उसे कुलैथ चौराहा के पास फेंक आए। 
एसएसपी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने उसके भाई, दोस्त और सहेली की तलाश की शुरू की। तलाशी के दौरान आरोपी महिला के भाई और दोस्त को पुलिस टीम ने पकड़ लिया। दोनों ने पूछताछ के दौरान उनके द्वारा राजवीर उर्फ राजू की हत्या कर लाश ठिकाने लगाने और मोटर साइकिल के पीछे बांधकर कुलैथ चौराहा के पास फेंकने की बात स्वीकार की गई।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशादेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल और साड़ी का टुकड़ा बरामद कर उसे विधिवत जब्त कर लिया है। पुलिस फिलहाल महिला के पति की तलाश में लगी है।

महिला छुड़ाना चाहती थी पीछा
एसएसपी सांघी ने दावा किया कि महिला से एक बार मृतक राजवीर के साथ संबंध बनने के बाद वह कभी भी उसके घर आ धमकता था। चाहे घर पर कोई भी मौजूद हो, वह महिला को संबंध बनाने को मजबूर करता था। इससे उसकी सब जगह बदनामी भी हो रही थी और वह तंग भी आ गई थी। 

उन्होंने बताया कि महिला ने बताया कि घटना के दिन भी ऐसा ही हुआ था। वह अपनी सहेली के साथ बैठी थी, लेकिन वहां आकर उसने उसके सामने ही जबरदस्ती की तो मैंने उसे कुछ देर बाहर खड़े होने को भेज दिया। लेकिन इसी बीच उसका भाई आ गया और उसने सीधे अन्दर आकर हम लोगों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसे ये भी पता था कि राजवीर महिला से जबरदस्ती करता है। इसलिए उसने उसे ठिकाने लगाने की सोची और मैंने भी उससे पिंड छुड़ाने के लिए साथ देने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें