फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित, 304 अभ्यर्थी पास

Sun, 29 Jan 2023 03:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सेना भर्ती कार्यालय ने जनरल ड्यूटी, तकनीकी और ट्रेडमैन की लिखित परीक्षा आयोजित कराई थी। 3 ईएमई सेंटर बैरागढ़ पर 15 जनवरी को परीक्षा में 9 जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, बैतूल, छिंदवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम और राजगढ़ के अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
भोपाल में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के जनरल ड्यूटी, तकनीकी और ट्रेडमैन के परिणाम आ गए हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को 1 फरवरी को सेना भर्ती कार्यालय में अपने ओरिजनल दस्तावेज लेकर उपस्थित होने को कहा गया है।
विज्ञापन

 
सेना भर्ती कार्यालय ने जनरल ड्यूटी, तकनीकी और ट्रेडमैन की लिखित परीक्षा आयोजित कराई थी। 3 ईएमई सेंटर बैरागढ़ पर 15 जनवरी को परीक्षा में 9 जिलों के अभ्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, बैतूल, छिंदवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम और राजगढ़ के अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके लिखित परीक्षा में परिणाम घोषित कर दिये गए। इसमें 160 अग्निवीर जनरल ड्यूटी, 68 अग्निवीर तकनीकी, 49 अग्निवीर ट्रेडमैन (10th) और अग्निवीर ट्रैडमैन (8th) शामिल हुए। उत्तीर्ण अग्निवीर अभ्यर्थियों को सेना भर्ती कार्यालय में भोपाल में ओरिजनल दस्तावेज के साथ बुलाया गया है। इससे पहले 16 अग्निवीर क्लर्क के रिजल्ट घोषित किये गए थे। 

बता दें 9 जिलों के 1503 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। इससे पहले अक्टूबर-नवंबर 2022 मेंं अग्निवीर सेना भर्ती में 40 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शारीरिक परिक्षण परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से अभ्यर्थियो को लिखित परीक्षा के लिए चयन किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें