मध्यप्रदेश में एक अस्पताल की लापरवाही का मामला सामने आया है। भिंड के जिला सरकारी अस्पताल में मंगलवार की सुबह इलाज के लिए आई एक गर्भवती महिला अस्पताल के गेट पर तड़पती रही और कोई उसकी सुध लेने नहीं आया।
स्टाफ द्वारा जब तक महिला को लेबर रुम में ले जाकर डिलीवरी कराई गई, तब तक बच्चा मर चुका था। महिला का नाम रुबी (27) बताया जा रहा है, जो ग्राम मूरतपुरा की निवासी है। मंगलवार की सुबह रुबी अपने पति केपी सिंह नरवरिया के साथ जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन गेट के पास उसके पेट में तेज दर्द उठने लगा।