फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सिंधिया के पास रोते हुए पहुंची महिला, बेटे के इलाज के लिए लगाई गुहार, ज्योतिरादित्य ने ऐसे की मदद

Sat, 16 Mar 2024 02:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में एक बुजुर्ग महिला रोते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में पहुंची। महिला 27 साल के बेटे के कैंसर के इलाज के लिए परेशान थी। सिंधिया ने एम्स दिल्ली के डॉक्टर को फोन लगाया कर बेटे का इलाज शुरू करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन
सिंधिया ने बुजुर्ग महिला को लगाया गले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक कार्यक्रम में बूढ़ी महिला रोते हुए उनसे मिलने पहुंची। सिंधिया ने महिला से समस्या पूछी तो उसने बताया कि उसका 27 साल का लड़का बीमार है। बेटे को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है, इससे वह परेशान है। यह सुनते ही मंत्री सिंधिया ने एम्स दिल्ली के डॉक्टर को फोन लगाया और मरीज का इलाज शुरू करने के निर्देश दिए। मंगलवार को महिला के बेटे का इलाज शुरू हो सकेगा। यह देखते ही महिला सिंधिया को गले लगाकर रोने लगी, सिंधिया ने उन्हें चुप कराया और बेटे के जल्द स्वस्थ होने की आशा जताई।

विज्ञापन


बता दें कि सिंधिया अपनी संवेदनशीलता और दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। हर दिन वह अनेक मरीजों का इलाज एम्स या अन्य प्रसिद्ध अस्पतालों में कराते हैं। जो भी उनके पास मदद के लिए आता है, संधिया उसकी समस्या का समाधान होने तक उसके साथ खड़े रहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें