फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयवर्गीय का आरोप: तलवार के बल पर टीएमसी में शामिल किए जा रहे नेता, इस्लाम भी देश में इसी तरह आया

सार

भाजपा महासचिव विजयवर्गीय ने बताया कि बंगाल की तृणमूल सरकार ने उन पर भी 20 केस दायर कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं पर बंगाल में झूठे मुकदमे दायर कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस तलवार के बल पर दूसरे दलों के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। टीएमसी की डराने धमकाने व मुकदमे लाद कर पार्टी में शामिल कराने की प्रवृत्ति की तुलना उन्होंने इस्लाम से की। विजयवर्गीय ने कहा कि देश में इस्लाम भी इसी तरह आया था। 

विज्ञापन


विजयवर्गीय मंगलवार को इंदौर में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार विपक्ष, खासकर भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे लाद रही है। बंगाल के हमारे सांसद अर्जुन सिंह पर 120 मुकदमे ठोंक दिए गए हैं। इनमें हत्या, डकैती, भ्रष्टाचार जैसे तमाम मामले हैं। हमारे प्रचारक महोदय को भी उलझा दिया। 

भाजपा महासचिव विजयवर्गीय ने बताया कि बंगाल की तृणमूल सरकार ने उन पर भी 20 केस दायर कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं पर बंगाल में झूठे मुकदमे दायर कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। एक एक व्यक्ति पर 20 से लेकर 50 तक केस दायर किए गए हैं। जब सरकार विपक्ष की हत्या पर तूल जाती है तो आदमी कैसे जी पाएगा। जो लोग तृणमूल में जा रहे हैं वे तलवार के बल पर जा रहे हैं। इस्लाम भी देश में इसी तरह आया था। मुझे लगता है कि ये दोनों घटनाएं एक जैसी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें वीडियो
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें