फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha: मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी को खून से लिखा खत, 73 दीप जलाए, केक काटकर अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन

Tue, 19 Sep 2023 11:00 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

Vidisha News: रविवार को सिरोंज के सुहाग गार्डन में महक जनकल्याण समिति की संचालिका साजिद नाज के नेतृत्व में सिलाई कड़ाई ब्यूटी पार्लर समूह की इन्हीं महिलाओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए यह आयोजन आयोजित किया था।
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनकल्याण समिति की संचालिका साजिद नाज के नेतृत्व में सिलाई कढ़ाई ब्यूटी पार्लर संबंधित गरीब महिलाओं और बेटियों के लिए स्वरोजगार के प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं, समूह की इन्ही महिलाओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए यह आयोजन किया था। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार करने वाली दस गरीब बहनों को अपनी ओर से दस सिलाई मशीन एवं बधाई संदेश प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान 73 दीपक प्रज्जवलित करते हुए केक भी काटा गया।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के विदिशा में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन बड़े ही अनोखे अंदाज में मनाया गया। मैं दुआ करती हूँ कि अल्हाताला हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर बला से बचाएं यह बात महक जनकल्याण समाज सेवा समिति की मुस्लिम बहनों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दुआ करते हुए कही। यह आयोजन सिरोंज विधायक उमाकान्त शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम बहनों ने मंच से ही अपना रक्त निकलवाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलामती और ताउम्र देश का नेतृत्व करने संबंधी खून से एक पत्र भी लिखा है। खून से लिखे पत्र को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें