फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha: बेतवा में बढ़ने लगा मगरमच्छों का कुनबा, खेत तक पहुंचने लगे, मजदूरों ने मगरमच्छ के दो बच्चों को पकड़ा

Sat, 05 Aug 2023 04:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

गंजबासौदा से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सकरौली के पास धान के खेत में काम करते समय मजदूरों को तीन मगरमच्छ के बच्चे मिले हैं। जिन्हें मजदूरों ने दो बच्चों को बाल्टी में भर लिया, जबकि एक बच्चा भाग निकला। 
विज्ञापन
गंजबासौदा इलाके की बेतवा नदी में मगरमच्छों का कुनबा बढ़ने लगा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदिशा जिले के गंजबासौदा शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम सकरौली में खेत पर काम करते हुए मजदूरों को दो मगरमच्छ के बच्चे मिले हैं। सूचना पर वन विभाग द्वारा मगरमच्छ के बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह छोड़ा गया।
विज्ञापन


विदिशा जिला मुख्यालय से होती हुई बेतवा नदी गंजबासौदा से निकलती है। विदिशा सहित गंजबासौदा की बेतवा नदी में मगरमच्छों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। मगरमच्छ के बच्चे मिलने से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब इनकी संख्या में इजाफा होने लगा है। शुक्रवार शाम गंजबासौदा से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सकरौली के पास धान के खेत में काम करते समय मजदूरों को तीन मगरमच्छ के बच्चे मिले हैं। जिन्हें मजदूरों ने दो बच्चों को बाल्टी में भर लिया, जबकि एक बच्चा भाग निकला। खेत मालिक ने वन विभाग को को सूचना देकर बुलाया। वन रक्षक सचिन रघुवंशी, प्रथम जैन और वाहन चालक चुन्नीलाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने मगरमच्छ के बच्चों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। जिन्हें बाद में वन कर्मियों ने बर्री घाट पर बेतवा नदी में छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें