फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद कांग्रेस में उत्साह का माहौल; मंदिर जाकर जय श्री राम के नारे लगाए

Sat, 05 Aug 2023 04:12 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत के फैसले से कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह है। शिवपुरी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। हनुमान मंदिर जाकर प्रसाद चढ़ाया और जय श्री राम के नारे भी लगाए। साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार है।
विज्ञापन
शिवपुरी में कांग्रेसियों का उत्साह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दरअसल, मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। हनुमान मंदिर जाकर प्रसाद चढ़ाया और जय श्री राम के नारे लगाए। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव का उत्साह भी कांग्रेसियों में नजर आया।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने के बाद मप्र के शिवपुरी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। उत्साह में पटाखे भी फोड़े। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पहुंचकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए प्रसाद चढ़ाया। फिर सजा पर रोक लगाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए आतिशबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई इस राहत का स्वागत करते हुए कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं और हमें न्यायपालिका पर विश्वास है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें