फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण: सीएम शिवराज बोले- उनका चरित्र स्कूलों में पढ़ाया जाएगा

Tue, 03 May 2022 12:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में गुफा मंदिर में भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची अष्टाधातु की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि परशुराम का चरत्रि स्कूलों में पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 4
भोपाल: भगवान परशुराम की भव्य मूर्ति का अनावरण - फोटो : सोशल मीडिया
महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में गुफा मंदिर में भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची अष्ट धातु की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि परशुराम का चरित्र स्कूलों में पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
रथयात्रा में शामिल सीएम शिवराज। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज हम धन्य हैं। भगवान परशुराम का अवतरण दिवस है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने दुष्टों का अंत और मानवता का कल्याण किया। उन्होंने कहा कि कुछ दुष्ट सज्जनता से नहीं मानते। वह तो ऐसी पूंछ की तरह हैं, जो कितनी भी पोंगली में डाली जाए सीधी नहीं होती। उनके लिए दंड उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मासूम बेटी के साथ दुराचार करने वालों को दंड देना ही पड़ता है। ऐसे दुष्ट आर्थिक रूप से टूटने तक नहीं मानते।
विज्ञापन

3 of 4
परशुराम जयंती पर गुफा मंदिर से निकाली गई रथयात्रा। - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया कि भगवान परशुराम का चरित्र स्कूलों में पढ़ाया जाएगा। इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए अधिकारियों को जल्द निर्देश दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि मंदिर के पुजारियों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। साथ ही मंदिरों के पास की जमीन ना नीलाम हो इस बात का ध्यान रखा जाएगा। ऐसी जमीनों के अधिकार पुजारियों को दिए जाएंगे। वहीं, इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत शिक्षकों के अब तक 1900 पद भरे गए हैं। संस्कृत शिक्षकों को आगे भी रखा जाएगा। वहीं, उन्होंने कर्मकांडी ब्राह्मण छात्रों को स्कॉलरशिप देने का भी ऐलान किया। 
विज्ञापन

4 of 4
रथयात्रा में शामिल युवा। - फोटो : अमर उजाला
1 जून को भोपाल का गौरव दिवस
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि 1 जून को भोपाल का गौरव दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने भोपाल की जनता से इंदौर की जनता के समान भाव लाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें