शिवपुरी जिला अस्पताल में इन दिनों गर्मी बढ़ने के चलते बड़ी संख्या में बीमार मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा होने से जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है।
विज्ञापन
1 of 3
शिवपुरी जिला अस्पताल में बढ़े मरीज
- फोटो : अमर उजाला
शिवपुरी जिला अस्पताल में इन दिनों गर्मी बढ़ने के चलते बड़ी संख्या में बीमार मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा होने से जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है।
तापमान के साथ गर्मी की वजह से अचानक से मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में मरीजों की संख्या फुल होने के बाद गली में पलंग डालने की नौबत आ गई है। बेड की संख्या सीमित होने के चलते एक-एक पलंग दो-दो मरीजों को लेटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
2 of 3
अस्पताल की गली में डाला गया बेड।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कई मरीजों को कुर्सी पर बैठ कर ड्रिप लगवाने और इलाज करवाने को मजबूर होना पड़ रहा है। नर्सिंग स्टाफ पर मरीजों का बोझ इस हद तक बढ़ गया है कि वह मरीजों पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं। अगर ऐसे में किसी मरीज की ड्रिप बंद हो जाती है या किसी मरीज को अपनी ड्रिप निकलवानी होती है, तो मरीज को खुद ही उठ कर नर्स के पास जाना पड़ रहा है।
शिवपुरी में इन दिनों दिन का तापमान 42 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। गर्मी के तीखे तेवर के बीच कई बीमारियों से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में मेडिकल वार्ड, शिशु वार्ड सहित अन्य स्थानों पर मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में इस समय पेट दर्द, चक्कर, उल्टी व अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज आ रहे हैं।
वहीं, अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध न होने के चलते दवाइयां बाहर से मंगवानी पड़ रही हैं। नियमानुसार 280 तरह की दवाएं आवश्यक दवाओं की सूची में शामिल हैं, लेकिन इनमें से कई तरह की दवाएं अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा एक अन्य सूची नॉन एडीएल की होती है। यह दवाएं आवश्यक दवाओं की सूची से अतिरिक्त ऐसी दवाएं होती हैं, जो अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मरीजों को लिखी जाती हैं। अगर अस्पताल में अतिरिक्त बजट है, तो इन दवाओं को भी क्रय किया जा सकता है, लेकिन ऐसी दवाओं की भी अस्पताल में उपलब्धता नहीं है। वहीं, जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।