फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: मुंहबोले चाचा ने किया नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म, बच्ची चीखती-चिल्लाती रही पर वहशी नहीं रुका

Wed, 12 Jun 2024 04:23 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया

सार

उमरिया में मुंहबोले चाचा ने नाबालिग बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
भतीजी से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसका मुंहबोला चाचा उसे बहाने से जंगल में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। बच्ची चीखती-चिल्लाती रही, छोड़ देने की मिन्नतें करती रही पर दरिंदे ने एक न सुनी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


पूरा मामला उमरिया जिले के  कोतवाली से जुड़ा हुआ है, जहां एक भतीजी के साथ उसके ही मुंहबोले चाचा ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची रोती रही, चिल्लाती रही कि चाचा मुझे छोड़ दो, लेकिन चाचा को रहम नहीं आया। उसने सिर्फ दुष्कर्म ही नहीं किया बल्कि उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर देने की धमकी भी दी।

बच्ची किसी कदर भाग कर जिले में पहुंची और अपनी सहेली के यहां जाकर छुप गई। चाचा को वहां पर भी रहम नहीं आया बच्ची के साथ उसने वहां पर भी मारपीट की, जिसके बाद आसपास के लोग दौड़े और उसे बाहर निकाला। जहां बच्ची ने अपने माता-पिता को इन सब के बारे में जानकारी दी। जानकारी लगते ही तत्काल मौके पर बच्ची के माता-पिता पहुंचे और बच्ची को उसकी सहेली के साथ थाने लाकर थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धारा के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है और अब पुलिस जांच में पुलिस जुटी हुई है। वहीं इस संबंध में एसडीओपी नागेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें