फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को मिली दो बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Aug 2023 07:19 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News: उमरिया जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया में ऑपरेशन मुस्कान में पुलिस को दो बड़ी सफलता मिली है, जिसमें 17 वर्षीय बालिका को भोपाल से तो चार महीने पहले अपहृत हुई बालिका विदिशा में पुलिस को मिली है। 23 अगस्त को 17 वर्षीय बालिका के परिजनों ने थाना चंदिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बेटी सुबह 10 बजे स्कूल जाने का कहकर निकली थी।

विज्ञापन


जो घर वापस नहीं आई और सहेलियों, आस-पड़ोस और नात रिश्तेदारों में पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और बालिका की तलाश में जुट गई, जिसके बाद जान पहचान के लोगों से पूछताछ की गई। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को बालिका भोपाल में मिली।

वहीं, चंदिया थाना का ही दूसरा मामला चार महीने पहले 19 अप्रैल का है। थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय बालिका 18 अप्रैल से लापता थी और परिजनों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चलने पर चंदिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई और चंदिया पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन


जान पहचान के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ, तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर अपहृत के होने की संभावित जगह पर तलाश करने के बाद पुलिस को बालिका विदिशा से मिली और आरोपी रूप सिंह कुशवाहा पिता अमोल सिंह कुशवाहा निवासी ग्राम मानपुर थाना गुलाबगंज जिला विदिशा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें