बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिला है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। लगातार हो रही बाघों की मौत ने वन्य जीव प्रेमियों की नींद उड़ा रखा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर रेंज अंतर्गत पटेहरा बीट के पीएफ 641 के चरपरिया हार में चार वर्षीय वयस्क मादा बाघिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने बताया कि बाघिन का शव मिला है। प्रथमदृष्टया बाघिन की मौत आपसी लड़ाई के कारण हुई है। मृत बाघिन की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया और उनकी मौजूदगी में बाघिन का पोस्टमार्टम करवा कर उसके अव्यव जब्त कर फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। डॉग स्क्वॉड के माध्यम से भी पता लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जब भी बाघ की मौत होती है तो पार्क प्रबंधन के पास एक ही जबाब रहता है कि आपसी लड़ाई में मौत हुई है, जबकि जानकार बताते हैं कि मादा बाघ के ऊपर नर बाघ हमला नहीं करता है। हालांकि पार्क प्रबंधन 24 घंटे गश्ती के दावे करता है, ऐसी घटना से गश्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण सामने आ सकेंगे।