फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: खेत की देखभाल कर रहे किसान पर झपटा बाघ, हमले में गंभीर रूप से हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती

Mon, 29 Jan 2024 02:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान रामकमल के ऊपर अचानक बाघ ने हमला कर घायल कर दिया है। पूरी घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर के बडखेरा गांव की बताई जा रही है।
विज्ञापन
बाध ने किसान पर किया हमला - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में के टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत फसल की देखभाली कर रहे किसान के ऊपर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल यह पूरी घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर के बडखेरा गांव की बताई जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे गांवों में वन्य जीवों का आतंक लगातार चल रहा है। ये मामला मानपुर बफर के ग्राम बडखेरा की बताई जा रही है। जहां इस पूरे खेत में फसल की तकवारी कर रहे किसान रामकमल के ऊपर अचानक बाघ ने हमला कर घायल कर दिया है। वहीं घायल किसान को नजदीकी मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

जहां मिली जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों सहित अन्य हिंसक वन्य जीवों के आतंक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं वन्य जीव रोजाना किसी न किसी ग्रामीण को अपना निशाना बना रहे हैं वन्य जीव प्रबंधन में टाइगर रिजर्व की रणनीति पूरी तरह असफल नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें