फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: जमानत पर रिहा हुए आरोपी ने लूट की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने दोबारा किया गिरफ्तार

Sun, 29 Sep 2024 08:17 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News: उमरिया में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने दोबारा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार किए हुए पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जमानत पर रिहा होकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले प्रशांत सिंह निवासी बड़ेरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार पूर्व मे कारित अपराध मे मिली सजा काट रहा प्रशांत करीब 20 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। बताया जाता है कि आरोपी ने 09 सितंबर एवं 28 सितंबर को सूर्या तिवारी एवं महाकाल लिकर्स कंपनी के लालपुर स्थित कार्यालय के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


जिस पर उनके विरूद्ध धारा 296, 115 (2), 351 (3), 119 (1) एवं धारा 296, 115(1), 351 (3) का अपराध दर्ज किया गया। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ में जुटी हुई थी। काफी कोशिशों के बाद अंततः आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। 

इसी के साथ आरोपी के भाई प्रतीक सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली बालेन्द्र शर्मा, सिविल लाइन चौकी प्रभारी बृजकिशोर गर्ग, उनि अल्का पटेल, सत्यदेव यादव, सउनि पीयूष गौतम, प्रभाकर सिंह, सुभाष यादव, बाबूलाल, प्रआर दिलीप गुप्ता, आदर्श, शिशिर, प्रआर प्रकाश, सतेन्द्र, जयप्रकश, राजेन्द्र, नीलेश, भूपेन्द्र, सैयद मैराज, कृष्णा कापसे की सराहनीय भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें