फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: नाबालिग के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, खेलने के बहाने ले गया और लूट ली अस्मत

Sun, 11 May 2025 06:05 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप भी उसके एक रिश्तेदार पर ही लगा है। वह भी नाबालिग है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 229/2025 के तहत धारा 64(2), 65(2), 5(m), (n) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश और स्तब्धता पैदा कर दी है, क्योंकि आरोपी पीड़िता का चचेरा भाई बताया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मां को बिना बताए दोस्त के साथ पिकनिक गई शिक्षका, वापस लौटते समय हुआ हादसा, मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने घर में थी। इसी दौरान आरोपी ने खेलने के बहाने उसे अपने साथ दूसरे घर में ले गया। मौका पाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस घिनौने कृत्य के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल पाली थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दो-दो कमरों में बिना सुविधा के मनमाना शुल्क वसूल रहे निजी कॉलेज, अभाविप ने दिया ज्ञापन; जांच की मांग

बताया गया है कि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जांच अधिकारी इस मामले में गहनता से पड़ताल कर रहे हैं। यह तथ्य कि आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार है, इस मामले को और भी गंभीर बनाता है। ऐसे में पुलिस पर जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने का दबाव है। पाली थाना प्रभारी ने बताया कि एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी बच्ची का रिश्तेदार है। वह भी नाबालिग है। आरोपी की तलाश की जा रही है, मौके से वह फरार हो गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें