फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एसडीएम ने दिखाई गुंडागर्दी, गाड़ी को ओवरटेक करने पर दो युवकों को खड़े होकर पीटा और पिटवाया

Mon, 22 Jan 2024 07:27 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया

सार

मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ का है। ओवरटेक करने से गुस्साए साहब ने दो युवकों की गाड़ी पीछा कर रुकवाई फिर उन्हें अपने मातहतों से बुरी तरह पिटवा दिया। 
विज्ञापन
उमरिया में गाड़ी ओवरटेक करने पर दो युवकों को बुरी तरह पीटा गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एसडीएम की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। ओवरटेक करने से गुस्साए साहब ने दो युवकों की गाड़ी पीछा कर रुकवाई फिर उन्हें अपने मातहतों से बुरी तरह पिटवा दिया। दोनों युवकों का सिर फट गया और उनकी गाड़ी भी फोड़ दी गई है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ का है। गाड़ी ओवरटेक करने के मामले में दो युवकों को बुरी तरह पीटा गया है। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गाय है। घायल युवक ने बताया कि मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि मैं अपने काम में जा रहा था मुझे लेट हो रहा था इसलिए मैं तेज गाड़ी चला रहा था। इसकी वजह से एसडीएम साहब की गाड़ी को मैंने ओवरटेक कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने खुद मेरी पिटाई की और अपने ड्राइवर तथा अन्य लोगों से भी मुझे पिटवाया।
 
विज्ञापन

बाद में दोनों युवक की गाड़ी भी फोड़ दी गई। - फोटो : सोशल मीडिया
एसडीएम बोले- मैं तो बचा रहा था
इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह ने बताया है कि मैं बीच बचाव कर रहा था। दरअसल पूरा मामला यह है कि दोनों युवक नशे में थे और तहसीलदार को कट मारकर भाग रहे थे इसके बाद झगड़ा करने लगे। जब उन्होंने हमारे साथ मारपीट की तब जो लोग मेरे साथ में थे वो लोग भी उन्हें मारने लगे तो मैं बीच बचाव कर रहा था और उनको समझा रहा था कि इन्हें पुलिस के हवाले कर दो।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें