फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: चिंटू-पिंटू-गोलू-संजू ही नहीं, कालू-भूरा-शेरा भी ठोक रहे चुनावी ताल, जानें और भी दिलचस्प नाम

सार

MP Chunav 2023: एमपी के चुनावों में इस बार छह संजय मैदान में हैं तो दो बंटी. दो चिंटू और दो गुड्डू भी किला लड़ा रहे हैं। बॉस और शेरा भी टिकट ले आए हैं। मामा और कक्काजू भी जनता जनार्दन के बीच पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
मप्र विधानसभा चुनावों में कई ऐसे उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके असली नाम से ज्यादा उपनाम चर्चित हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश चुनावों में दोनों प्रमुख पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। दोनों दलों के प्रत्याशियों के उपनाम भी चर्चा में हैं। छह संजू, दो चिंटू, दो बंटी सहित पिंटू, राजू, भूरा, शेरा भी ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बार भैया बनकर चुनाव लड़ रहे हैं, हालांकि उनकी पहचान मामा के रूप में है। सियासी गलियारों में मामा से आशय शिवराज ही लगाया जाता है। इस बार के चुनाव में कई उपनाम हैं, जो ध्यान खींचते हैं। 



छह संजू भर रहे दम
इस बार दोनों ही दलों से संजय यानी संजू नाम सबसे ज्यादा हैं। छह प्रत्याशियों के नाम संजय हैं। इंदौर-1 से कांग्रेस के उम्मीदवार संजय शुक्ला संजू भैया के नाम से जाने जाते हैं। विजयराघवगढ़ के भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक को भी संजू कहा जाता है। इसके साथ ही बरगी से कांग्रेस के संजय यादव, बैहर से कांग्रेस के संजय उईके, तेंदुखेड़ा से कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे संजय शर्मा, टिमरनी से भाजपा के संजय शाह भी मैदान में हैं। इन्हें इनके समर्थक प्यार से संजू भैया भी बुलाते हैं। 
विज्ञापन




इंदौर से चिंटू-पिंटू-गोलू मैदान में
दो चिंटू भी किस्मत आजमा रहे हैं। जबलपुर कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौकसे का नाम चिंटू है। वहीं इंदौर-2 से कांग्रेस के चिंतामणि चिंटू चौकसे रमेश मेंदौला (दादा दयालु) के सामने मैदान में हैं। वहीं इंदौर की तीन नंबर विधानसभा से कांग्रेस के दीपक जोशी मैदान में हैं, उन्हें पिंटू कहा जाता है। उनका मुकाबला भाजपा के गोलू शुक्ला है। गोलू का नाम राकेश है, पर वे गोलू के नाम से जाने जाते हैं। इंदौर की राऊ विधानसभा से जीतू पटवारी मैदान हैं, वे भाजपा के मधु को चुनौती दे रहे हैं। इंदौर चार में राजा मंधवानी को कई लोग राजू बुलाते हैं। इंदौर पांच में कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल सत्तू भैया के नाम से प्रसिद्ध हैं। 



शेरा-भूरा-कालू भी जाने पहचाने नाम
बुरहानपुर से सुरेंद्र सिंह शेरा भी कांग्रेस से टिकट लेकर आए हैं। शेरा पिछले चुनाव में निर्दलीय लड़े थे। वहीं कुक्षी से कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल का उपनाम हनी खासा चर्चित है। उन्हें हनी बघेल के नाम से जाना जाता है। धार जिले की धरमपुरी विधानसभा से भाजपा के कालू सिंह ठाकुर मैदान में हैं। महिदपुर से दिनेश जैन कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें बॉस कहा जाता है। ग्वालियर में कांग्रेस के सतीश सिकरवार को भूरा कहा जाता है। उनका मुकाबला माया सिंह हैं। 

बाबू, गुड्डू-गुड्डा और लल्लू भी 
इस बार के मैदान में दो गुड्डू और एक गुड्डा भी हैं। लहार से भाजपा के प्रत्याशी अंबरीश शर्मा को गुड्डू कहा जाता है। वहीं बहोरीबंद के भाजपा प्रत्याशी प्रणय प्रभात पांडे भी गुड्डू के नाम से चर्चित हैं। बड़वारा के भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह भी धीरू भैया के नाम से जाने जाते हैं। वारासिवनी से भाजपा के टिकट से मैदान में प्रदीप जयासवाल को गुड्डा कहा जाता है। बांधवगढ़ में शिवनारायण सिंह भाजपा से मैदान में हैं, उन्हें प्यार से लल्लू कहा जाता है। श्योपुर से कांग्रेस से बाबू जंडेल मैदान संभाले हुए हैं। 
 
विज्ञापन

दो बंटी भर रहे दम, झूमरवाला भी तैयार
शिवपुरी से कांग्रेस के केपी सिंह को कक्काजी कहा जाता है। छिंदवाड़ा से कमलनाथ को चुनौती दे रहे भाजपा के विवेक साहू हैं, जो बंटी साहू के नाम से जाने जाते हैं। वहीं राघौगढ़ में भाजपा के हीरेंद्र सिंह भी बंटी बना के नाम से जाने जाते हैं। इनका मुकाबला दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह से है। जयवर्धन सिंह को लोग प्यार से बाबा साहब बुलाते हैं। महाराजपुरा से भाजपा के कामाख्या प्रसाद सिंह को टीका राजा कहा जाता है। रामपुर बघेलान से भाजपा के विक्रम सिंह विक्की के नाम से जाने जाते हैं। वारासिवनी में कांग्रेस के विकी पटेल मैदान में है। पनागर विधानसभा से भाजपा के सुशील कुमार तिवारी भी इंदू भैया के नाम से जाने जाते हैं। वहीं परसवाड़ा के बीजेपी प्रत्याशी रामकिशोर कावरे को नानो कहा जाता है। भोपाल की गोविंदपुरा से रवींद्र साहू भी झूमरवाला के नाम से जाने जाते हैं। वे कांग्रेस के टिकट से मैदान में हैं और भाजपा की कृष्णा गौर को चुनौती दे रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें