फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: ठंड ने दी दस्तक, गिर रहा पारा, डॉक्टर बोले- बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत

Tue, 03 Dec 2024 10:56 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

उमरिया जिला वनों से आच्छादित है। अब यहां ठंड भी अपना प्रकोप दिखाने लगी है। जिले में लगातार तापमान में गिरावट हो रही है, जिससे लोग कंपकंपाने लगे हैं। ठंड के चलते लोग अब लोग सुबह-शाम घरों में कैद हो गए हैं। सुबह 9 बजे से पहले सड़कों पर लोगों की हलचल कम हो गई है। वहीं, शाम ढलते ही लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबक जाते हैं।

विज्ञापन


घने कोहरे की चादर छाई 
पिछले एक सप्ताह से ठंड में लगातार वृद्धि हो रही है, और तापमान लगातार गिर रहा है। सुबह 7 बजे सड़कों पर घने कोहरे की चादर छाई रहती है। दृश्यता इतनी कम हो गई है कि 50 मीटर से आगे देख पाना मुश्किल हो गया है। चारों ओर सिर्फ कोहरा ही नजर आता है, जिससे सड़क मार्ग पर आवाजाही खतरनाक हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह ठंड का पहला चरण है और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह
शहर के बीएमओ डॉक्टर वी.के. जैन ने बताया कि सर्दियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही मौसम में बड़े बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को खास ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सर्दी से बचाव के लिए नवजात शिशुओं और सभी उम्र के बच्चों को गर्म कपड़ों के भीतर एक अतिरिक्त लेयर पहनाएं। बुजुर्गों को भी ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों का खास ध्यान रखें। बाहर निकलते समय कानों को ढकें और छोटे बच्चों को दस्ताने और मोजे जरूर पहनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें