फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस चौरई के पास अनियंत्रित होकर पलटी, 21 घायल, कई गंभीर

Tue, 03 Dec 2024 09:33 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

बस में सवार सभी यात्री छिंदवाड़ा के ही रहने वाले हैं। 27 नवंबर को सभी छिंदवाड़ा से काशी विश्वनाथ और अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे। आज वापस लौटते समय बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 21 लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ गंभीर हैं। 
विज्ञापन
यात्री बस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे छिंदवाड़ा जिले के चौरई में एक बड़ा हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलटने से 21 लोग घायल हो गए, इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा चौरई के केंद्रीय विद्यालय के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सामने से आ रहे ट्राले ने बस को कट मारा, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गई।
विज्ञापन

 
बस में सवार सभी यात्री छिंदवाड़ा के निवासी हैं और अयोध्या दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे। श्रद्धालु 27 नवंबर को छिंदवाड़ा से काशी विश्वनाथ और अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे। हादसे में घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सिविल और जिला अस्पताल भेजा गया।

मौके पर पुलिस और एसपी मौजूद
घटना स्थल पर नवागत एसपी अजय पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने जानकारी बताया कि हादसे में कुल 21 लोग घायल हुए हैं। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया है। छिंदवाड़ा एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस छिंदवाड़ा की राहुल बस है, जो श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या दर्शन से लौट रही थी। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। बस अभी भी मौके पर फंसी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें