फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में नहीं थम रहे बाघ के हमले से मौत के मामले, वनराज ने फिर ली एक जान

Mon, 02 Oct 2023 10:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर में बाघ ने फिर एक शख्स की जान ले ली। बीते कुछ दिनों से यहां लगातार बाघ ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहा है।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के मानपुर परिक्षेत्र में एक व्यक्ति को बाघ ने मौत के घाट उतार दिया है। लगातार बाघ के हमले से लोगों की मृत्यु हो रही है अभी हाल ही में बीते दिनों भी बाघ ने एक व्यक्ति का शिकार किया था। पूरा मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र का है।
विज्ञापन


प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र बाघों के लिए प्रसिद्ध है। तीन महीने बाद अब बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए खोल भी दिया गया है। लेकिन अब बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व परिक्षेत्र के बीच में बाघ ने एक व्यक्ति को मौत घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम घाट के निवासी राममिलन चौधरी पिता सेमली चौधरी (उम्र 64 वर्ष) है। बताया जा रहा है कि मृतक जंगल की तरफ गया हुआ था तभी रास्ते में बाघ मिला और उसने वृद्ध को मार दिया। जानकारी मिलते ही मानपुर वन क्षेत्र अधिकारी मुकेश अहिरवार और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें