फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: कलेक्ट्रेट परिसर में दिनदहाड़े 18 लाख की चोरी, कार का शीशा तोड़कर वारदात को दिया अंजाम

Thu, 15 May 2025 09:54 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया कलेक्ट्रेट में रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर खड़ी कार से अज्ञात चोरों ने 18 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित प्रमोद गुप्ता रजिस्ट्री प्रक्रिया में व्यस्त थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
इस कार का शीशा तोड़ा गया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब रजिस्ट्री कार्यालय के सामने खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोरों ने 18 लाख रुपये की चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। जनपद करकेली अंतर्गत बरही ग्राम के निवासी प्रमोद गुप्ता जमीन की रजिस्ट्री कराने उमरिया कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे।

विज्ञापन


घटना उस वक्त हुई जब प्रमोद रजिस्ट्री प्रक्रिया के लिए ऑफिस के भीतर थे। इसी दौरान उनकी कार बाहर खड़ी थी और चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए कार का कांच फोड़ डाला। प्रमोद के अनुसार, उनके पास कुल 18 लाख रुपये की संपत्ति थी जिसमें 8 लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये मूल्य का सोना शामिल था। चोर पूरी रकम लेकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- इंदौर की कार्यशाला के पोस्टर में मुस्कुरा रहे थे मंत्री विजय शाह, उनकी फोटो हटा कर लगाई पीएम की तस्वीर
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित प्रमोद गुप्ता इस घटना से स्तब्ध हो गए और बेसुध होकर बैठ गए। उन्होंने बताया कि यह रकम उन्होंने बड़ी मुश्किल से जमीन खरीदने के लिए इकट्ठा की थी और रजिस्ट्री के अंतिम चरण में यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी बालेंदु शर्मा ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर रवाना किया गया। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उमरिया पुलिस ने डकैती कांड का किया खुलासा, सातों आरोपी गिरफ्तार, शौक पूरे करने के लिए की वारदात

पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और संभावित संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें