फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में तिरंगा यात्रा: CM बोले-बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकियों को भारत ने अपनी भाषा में जवाब दिया

Thu, 15 May 2025 09:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना ने पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद को करारा जवाब दिया है।  
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले और उसके जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन "सिंदूर" की सफलता का जश्न राजधानी भोपाल में तिरंगा यात्रा के रूप में मनाया गया। इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने भाग लिया। रोशनपुरा चौराहे से शुरू हुई यह यात्रा एमवीएम चौराहे पर जाकर संपन्न हुई। हजारों की संख्या में आम नागरिक, धर्मगुरु, सामाजिक और व्यापारिक संगठन तिरंगा लेकर इस यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति के नारे लगाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना ने पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आतंक के ताबूत में लपटा था पाक का झंडा। हमने दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारा और धूल चटा दी। भारत अब किसी भी आतंकी गतिविधि का मुंहतोड़ जवाब देगा। डॉ. यादव ने आगे कहा कि यह नया भारत है जो आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प लेकर चल रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन "सिंदूर" भारत की सैन्य शक्ति और राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है। राफेल विमानों और मिसाइलों के जरिये भारत ने यह सिद्ध कर दिया है कि अब कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इस मौके पर कहा कि यह तिरंगा यात्रा न केवल देश की तीनों सेनाओं के सम्मान में है, बल्कि उन बहादुर महिलाओं कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह के सम्मान में भी है, जिन्होंने ऑपरेशन "सिंदूर" में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि भारत आतंकवाद के आकाओं को दुनिया के किसी भी कोने में ढूंढ निकाल सकता है।
विज्ञापन


विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यह कार्रवाई उन आतंकियों को जवाब थी जिन्होंने पहलगाम हमले में निर्दोष नागरिकों की जान ली और बहनों का सिंदूर मिटाया। अब भारत ने बता दिया है कि आतंकियों की किसी भी हरकत का जवाब घर में घुसकर दिया जाएगा।  तिरंगा यात्रा में मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यात्रा में शामिल लोगों ने तिरंगा लहराते हुए "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारे लगाए।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें