फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान, घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे

Wed, 07 Sep 2022 03:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले में पेड़ से लटके दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में प्रेम करते थे, पर शादी नहीं हो पाने के कारण उन्होंने फांसी लगाई है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि घरवाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे, इसी वजह से दोनों ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला उमरिया जिले के अमरपुर थाना चौकी इलाके के ग्राम गंजरहा का है। बुधवार को ग्रामीणों ने जंगल के बाहर दो लोगों के शव देखे थे। उनकी पहचान 22 वर्षीय लक्ष्मण सिंह और 18 वर्षीय लक्ष्मी कोल के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि दोनों में लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाह रहे थे, पर परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। संभावना जताई जा रही है कि इसी के कारण दोनों ने फांस लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी के बाद अमरपुर थाना चौकी की पुलिस घटनास्थल पंहुची है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें