फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: अवैध वसूली के लिए गुंडों ने मचाया आतंक, रुपये नहीं देने पर चार छात्रों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Tue, 20 Jun 2023 04:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन शहर में गुंडों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह दूसरे प्रदेश से उज्जैन पढ़ाई करने के लिए आए छात्रों के साथ शराब के लिए अवैध वसूली कर रहे हैं। रुपये नहीं देने पर सड़क पर ही जमकर मारपीट कर खौफ फैला रहे हैं।
विज्ञापन
चारों छात्र जिनके साथ मारपीट की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन शहर के कई थाना क्षेत्रों में दुकानदारों से हफ्तावसूली और शराब के लिए गुंडों द्वारा मारपीट कर रुपये वसूलने की शिकायतें लगातार थानों में दर्ज हो रही हैं। लेकिन अब तो इन गुंडों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दूसरे प्रदेश से उज्जैन पढ़ाई करने के लिए आए छात्रों के साथ गुंडे शराब के लिए अवैध वसूली कर रहे हैं। रुपये नहीं देने पर सड़क पर ही जमकर मारपीट की जा रही है। इसी तरह के एक मामले ने राजस्थान के झालावाड़ से उज्जैन नर्सिंग की पढ़ाई करने आए चार छात्रों में खौफ पैदा कर दिया है। 
विज्ञापन


उज्जैन के सिंधी कॉलोनी स्थित सुभाष नगर में रहने वाले चार छात्रों को नीलगंगा थाना क्षेत्र के आधा दर्जन बदमाशों ने अवैध वसूली के लिए सोमवार शाम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। राजस्थान के झालावाड़ से उज्जैन के जिला अस्पताल में नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रहे चार छात्र राहुल सिंह, कमल सिंह, वीरेंद्र सिंह और गोविंद सिंह के साथ क्षेत्रीय बदमाश कान्हा, विशाल मराठा और उसके चार अन्य साथियों ने छात्रों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घायल छात्र राहुल सिंह ने बताया कि वह उज्जैन के सरस्वती कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे हैं और ट्रेनिंग के लिए हर दिन जिला अस्पताल में जाते हैं। सोमवार शाम जब चारों जिला अस्पताल से ट्रेनिंग देकर शाम को वापस घर लौटे तो क्षेत्र के बदमाशों ने रास्ते में रोककर उनसे रुपये मांगे, मना करने पर मारपीट करने लगे। लेकिन जब हमने मारपीट का विरोध किया तो सरिया निकाल कर मारपीट की। घबराकर हम भागे तो इन गुंडों ने हमारा आधा किलोमीटर तक पीछा किया और दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। छात्र इन गुंडों के खौफ से इतने घबरा गए कि नीलगंगा थाने पर ही बैठे रहे। पुलिस ने इस मामले में गुंडों के खिलाफ अवैध वसूली की धारा 327 में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें