फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: महाकालेश्वर मंदिर में यात्रियों से अभद्रता करने वाले सुरक्षाकर्मी निलंबित, मारपीट की हुई थी शिकायत

Thu, 30 May 2024 05:34 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

महाकाल मंदिर में मारपीट मामले में सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने के बाद मंदिर प्रशासन ने ये निर्णय लिया है। यात्रियों की भी गलती सामने आई है, उन पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
श्रद्धालु से मारपीट करते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों के साथ सुरक्षाकर्मियों की मारपीट मामले में प्रशासन ने सख्त निर्णय लिया है। भक्तों से अभद्रता करने वाले सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 

Ujjain: महाकाल के दर पर मारपीट, दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को रोका, विरोध करने पर सुरक्षाकर्मियों ने पीटा


बता दें कि महाकाल मंदिर में बुधवार रात 10 बजे शंख द्वार के समीप कोठार गेट का वीडियो वायरल हुआ था। उक्त संबंध में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें यात्रियों द्वारा उक्त द्वार से जबरजस्ती मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास किया गया।  उनको रोकने पर यात्रियों व सुरक्षाकर्मियों द्वारा आपस में मार-पीट की गई। इसमें प्रथमदृष्ट्या सुरक्षाकर्मी गोपाल सिंह एवं बलराम सिंह को श्रद्धालु के साथ मारपीट करना पाया गया। साथ ही फुटेज के अवलोकन के आधार पर निरीक्षक निर्माल्य द्वार व सुरक्षाकर्मियों को भी निलंबित किया गया। फुटेज में यात्रियों द्वारा भी अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया है। इसके अनुसार यात्रियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल ही दी गई थी ट्रेनिंग श्रद्धालुओं से कैसा करना है व्यवहार
बताया जा रहा है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सुरक्षा कंपनी के जवानों को कल ही कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट केनी रेंजल के द्वारा एक प्रशिक्षण दिया गया था। जिसमें कहा गया था कि सावन महीने में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हमें बेहतर दर्शन व्यवस्था का इंतजाम करना है। श्रद्धालुओं के साथ व्यवहार इतना मधुर रखना है कि श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर मंदिर से खुश होकर जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें