फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: दशहरा नहीं नवरात्रि के पांचवें दिन ही श्मशान पर हुआ रावण दहन, जानिए क्या है मामला

Fri, 20 Oct 2023 09:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

तराना के नवयुवक यंग उमंग समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दशानन के दहन का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए समिति द्वारा रावण का निर्माण स्थानीय श्मशान घाट में किया जा रहा था। परंतु देर रात असामाजिक तत्वों ने रावण के पुतले में आग लगा दी
विज्ञापन
एक रात पहले रावण का पुतला रखा था, अगली सुबह सिर्फ राख नजर आई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैसे तो आप सभी जानते हैं कि रावण दहन का त्यौहार विजयादशमी के दिन धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन उज्जैन जिले के तराना में नवरात्रि के छठे दिन ही अज्ञात लोगों ने रावण के पुतले का दहन कर दिया। आज सुबह जब कुछ लोग जब श्मशान घाट पर बनाए जा रहे इस रावण को देखने पहुंचे तो चौंक गए क्योंकि यहां रावण की बजाय चारों और राख ही राख फैली हुई थी। 
विज्ञापन


मामला कुछ इस प्रकार है कि जिले की तराना तहसील में दशहरे पर्व के लिए नगर के श्मशान घाट पर रावण के पुतले बनाने का कार्य कई दिनों से चल रहा था। समिति की सोच थी कि प्रतिवर्ष की तरह ही इस वर्ष भी रावण दहन का यह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो जाए, लेकिन बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा रावण के अधूरे पुतले में आग लगा दी गई। इस घटना के कारण दशहरे से पहले ही श्मशान में रावण के निर्माणाधीन पुतले का दहन हो गया। 

बताया जाता है कि तराना के नवयुवक यंग उमंग समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दशानन के दहन का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए समिति द्वारा रावण का निर्माण स्थानीय श्मशान घाट में किया जा रहा था। परंतु देर रात असामाजिक तत्वों ने रावण के पुतले में आग लगा दी घटना की जानकारी लगते ही प्रबंधन समिति के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाकर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें