फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: डबल मर्डर की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस, हत्यारों पर 20 हजार का ईनाम भी किया घोषित

Sun, 28 Jan 2024 07:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: देवास रोड स्थित पिपलोदा द्वारकाधीश गांव में पति-पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस को फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने जांच के लिए विशेष दल का गठन किया है। वहीं कई बिंदुओं पर लगातार पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
डबल मर्डर की गुत्थी सुलझाने में लगी उज्जैन पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलोदा द्वारकाधीश में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बदमाशों पर आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाश घर में रखी तिजोरी को खोल भी नहीं पाए। बताया जाता है कि तिजोरी में 18 लाख रुपये नकद व सोने के जेवरात रखे हुए थे। बदमाश क्या लेकर गए है, इसकी जानकारी पुलिस को नहीं लगी है।

विज्ञापन


मृतक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि फिलहाल उसे जानकारी नहीं है कि घर से क्या गायब हुआ है। एसपी सचिन शर्मा ने बदमाशों पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा है। घर से गायब सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर काफी दूर खेत में मिली है। पुलिस हत्याकांड के दौरान गांव में चल रहे मोबाइलों की जानकारी के लिए पब्लिक स्विच्ड टेलीफोन नेटवर्क (पीएसटीएन) डाटा ले रही है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे है।

मुन्नी पर 13 तो रामनिवास पर किए 9 वार
पिपलोदा द्वारकाधीश में पूर्व सरपंच तथा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत हत्या के मामले पुलिस की जांच जारी है। पति-पत्नी को धारदार हथियार से मारा गया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मुन्नीबाई का गला रेत दिया था। मुन्नीबाई के गले, सिर, पेट, सीने पर धारदार हथियारों से 13 वार किए गए थे। वहीं कमरे में रामनिवास कुमावत भी मृत अवस्था में पड़े थे। उनके पैर, पेट, हाथ पर 9 निशान मिले हैं। 
विज्ञापन


तीन टीम जांच में जुटी
एसपी सचिन शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी गठित की है। एसआईटी में तीन अलग-अलग टीम काम करेगी। पहली टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। गांव के प्रवेश और निर्गम द्वार पर लगे फुटेज भी कलेक्ट करेगी। दूसरी टीम मोबाइल लोकेशन पर लगी है। तीसरी टीम संदिग्धों सहित परिवार वालो से बात कर मामले की तह तक जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें